इस लेख में आप सीखेंगे कि कैसे systeme.io से बाहर के किसी पेज के साथ एफिलिएट लिंक बनाया जाए, जिसे "एफिलिएट प्रॉक्सी लिंक" भी कहा जाता है।
एक एफिलिएट प्रॉक्सी लिंक बनाना और उसका उपयोग करना आपको एक ऐसे बाहरी पेज के साथ एक एफिलिएट ID जोड़ने की अनुमति देता है जो systeme.io पर होस्ट नहीं किया गया हो।
महत्वपूर्ण: एफिलिएट प्रॉक्सी लिंक केवल एफिलिएट प्रोग्राम के ओनर द्वारा ही बनाए जा सकते हैं। यदि आप एक एफिलिएट के रूप में प्रॉक्सी लिंक को प्रमोट करना चाहते हैं, तो आपको इसे सीधे प्रोग्राम के ओनर से प्राप्त करना होगा।
इस पोस्ट में हम दो तरीकों पर चर्चा करेंगे जिनसे systeme.io यूजर्स एफिलिएट प्रॉक्सी लिंक का उपयोग कर सकते हैं:
एक स्थिति पर नज़र डालते हैं जहाँ एक एफ़िलिएट प्रॉक्सी लिंक मददगार हो सकता है:
हालांकि वीडियो के डिसक्रिप्शन में systeme.io में बनाए गए पेज के लिंक में आपका एफ़िलिएट ID नहीं है, फिर भी आपने एक एफ़िलिएट प्रॉक्सी लिंक का उपयोग किया है।
इसलिए, जब इस पर क्लिक किया जाता है, तो प्रॉक्सी लिंक systeme.io में बनाए गए पेज को ट्रैक करेगा, और यदि आपने एफ़िलिएट ID को लिंक में जोड़ा है, तो यह उससे अटैच हो जाएगा (जैसा कि सेक्शन 2 में दिखाया गया है)

"एफ़िलिएट प्रोग्राम सेटिंग्स" पर जाएं > फिर "एफ़िलिएट प्रॉक्सी लिंक" पर > और अंत में "बनाएँ" पर क्लिक करें।


महत्वपूर्ण: यह डोमेन उसी सेल्स फ़नल वाला होना चाहिए जिसमें आपका ऑप्ट-इन या पेमेंट पेज है

"सेव करें" पर क्लिक करने के बाद, तब एक लिंक बन जाती है:

छोटे प्रश्न चिह्न आइकन पर क्लिक करके आप यह पता लगा सकते हैं कि यह लिंक किस पेज पर जाता है:
इस केस में, "https://jarnail.systeme.io/proxy/request/33287c071a2a82482c1b12b5ef8d7d9bfbddb" यह प्रॉक्सी लिंक "https://systeme.io/hi" पर रीडायरेक्ट होता है।
प्रॉक्सी लिंक का उपयोग करते हुए एक ऑफर को एक एफ़िलिएट के रूप में प्रमोट करने के लिए, सबसे पहले आपको उस ऑफर के एफ़िलिएट प्रोग्राम के ओनर से लिंक प्राप्त करना होगा जिसे आप प्रमोट करना चाहते हैं।
उदाहरण के लिए:
एफ़िलिएट प्रोग्राम के ओनर के पास निम्नलिखित एफ़िलिएट प्रॉक्सी लिंक है जो "https://systeme.io/hi " पर रीडायरेक्ट होती है:
https://www.pages-test.systeme.io/proxy/request/326887d5d94ef6a7a39c621c17929c879afee
यह लिंक प्राप्त करने के बाद, तब आपको इसके साथ अपनी एफ़िलिएट ID अटैच करनी होगी:
NOTE: अपनी अफ़िलिएट ID और विभिन्न एफ़िलिएट लिंक पाने के लिए, "डैशबोर्ड" पर जाएं फिर "एफ़िलिएट डैशबोर्ड" पर क्लिक करें। आपकी एफ़िलिएट ID पेज के टॉप पर मिल जाएंगी
यदि बाहरी पेज में किसी भी ऐसे पेज की लिंक्स शामिल हैं जो कि systeme.io के तहत बनाया गया है, तो आपकी एफ़िलिएट ID स्वत: ही उन लिंक्स के साथ अटैच कर दी जाएगी।
अंतिम अपडेट: 26 जुलाई 2026